ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालब्लॉक प्रमुख जंतवाल गांव में लगवाएंगे दस सोलर लाइट

ब्लॉक प्रमुख जंतवाल गांव में लगवाएंगे दस सोलर लाइट

ग्राम सभा जंतवाल गांव के तोक लमजाला में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ब्लॉक प्रमुख ने गांव में दस सोलर लाइट लगवाने की घोषणा...

ब्लॉक प्रमुख जंतवाल गांव में लगवाएंगे दस सोलर लाइट
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालMon, 12 Oct 2020 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्राम सभा जंतवाल गांव के तोक लमजाला में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ब्लॉक प्रमुख ने गांव में दस सोलर लाइट लगवाने की घोषणा की।

ग्रामीणों ने गांव को जोड़ने वाले पैदल मार्ग की मरम्मत, मंदिर का सौन्दर्यीकरण एवं सोलर लाइट लगवाने की मांग की। साथ ही गुलदार के आतंक की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए इसे पकड़ने की मांग की। इस पर प्रमुख ने गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग से वार्ता करने की बात कही। साथ ही उन्होंने गांव में दस सोलर लाइट लगवाने की घोषणा की। इस दौरान कृषि विभाग की ओर से उन्होंने ग्रामीणों को कृषि यंत्रों का वितरण भी किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुर्गी, मछली, बकरी पालन व्यवसाय को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। यहां बीडीसी सदस्य सचिन साह, प्रधान विपिन जंतवाल, कमल जंतवाल, कुंदन जीना, दुर्गादत्त पलड़िया, नवीन क्वीरा, हीरा सिंह जंतवाल, भावना जंतवाल, दुर्गा देवी, मुन्नी देवी, नीरज जंतवाल, सुमित जंतवाल, सोनू जंतवाल, कृषि अधिकारी डॉ.ममता जोशी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संचालन कमल जंतवाल ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें