भाजपा कार्यकर्ता जनता को उपलब्धियां बताएं

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश सह प्रभारी लक्ष्मण खाती ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आईटी सेक्टर का इस्तेमाल पार्टी के प्रचार-प्रसार और केंद्र व राज्य सरकार...

भाजपा कार्यकर्ता जनता को उपलब्धियां बताएं

भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश सह प्रभारी लक्ष्मण खाती ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आईटी सेक्टर का इस्तेमाल पार्टी के प्रचार-प्रसार और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में करने का आह्वान किया।

यहां जवाहर नगर वार्ड नंबर 3 के वल्मीकि मंदिर के प्रांगण में आयोजित शक्ति केंद्र की कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे सोशल मीडिया के प्रदेश सह प्रभारी लक्ष्मण खाती ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अपने बूथों और शक्ति केंद्रों में प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां आम जनमानस तक पहुंचाएं। खाती ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता से मिशन 2022 फतह करेगी। कार्यशाला में बूथ में होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। अध्यक्षता भाजपा नेता अरुण प्रकाश ने की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, नामित सभासद संजय अरोड़ा, विनोद श्रीवास्तव, राजलक्ष्मी पंडित, ममता चौहान, नफीस खान, अमित शाह, लक्ष्मीकांत, रवि शर्मा, रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री राजकुमार सेतिया ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।