भाजपाइयों ने कांग्रेस का पुतला दहन कर विरोध जताया

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल में भाजपा ने महिला आरक्षण बिल पास न होने पर कांग्रेस का पुतला दहन किया। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अमिता साह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं को दबाकर रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि हाल ही में गिराए गए नारी वंदन अधिनियम के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया।

भाजपाइयों ने कांग्रेस का पुतला दहन कर विरोध जताया

नैनीताल, संवाददाता। संसद में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपाइयों ने शनिवार को मल्लीताल पंत पार्क में कांग्रेस का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। आरोप लगाया कि कांग्रेस महिलाओं को आगे बढ़ने नहीं देना चाहती है।भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अमिता साह ने कहा कि कांग्रेस कभी भी महिलाओं को आगे उभर कर नहीं आने देना चाहती है। हमेशा महिलाओं को दबाकर रखना चाहती है। कांग्रेस महिला विरोधी है। नारी वंदन अधिनियम, जिसमें महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण निर्धारित किया गया था, उस बिल को बीते दिनों विपक्ष ने सोची समझी साजिश के तहत लोकसभा में गिरा दिया।

इसके विरोध में भाजपाइयों ने कांग्रेस का पुतला दहन किया। यहां मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, कार्यालय मंत्री भरत सिंह मेहरा, पंकज बर्गली, अनुसूचित मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितुल कुमार, मंडल महामंत्री युवराज सिंह करायत, मंडल उपाध्यक्ष आद्या जायसवाल, आईटी संयोजक पायल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक पंत, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कमल जोशी, किसान मोर्चा मंत्री राहुल जोशी, वैभव अग्रवाल, फैजल, मंडल मंत्री विनय कुमार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता शाह, मंडल महामंत्री मीरा बिष्ट, महामंत्री हेमलता पांडे रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।