Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsBJP Demands Action Against Congress for Inciting Violence in District Panchayat Elections
भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो

भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो

संक्षेप:

भाजपा नेता नितिन कार्की के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को पत्र भेजकर जिला पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस के भड़काऊ बयानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक सरिता आर्य ने अपमानजनक शब्दों के...

Aug 16, 2025 06:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share Share
Follow Us on

नैनीताल, संवाददाता। भाजपा नेता नितिन कार्की की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसएसपी को पत्र भेजकर बीते दिनों जिला पंचायत चुनाव के दौरान भड़काऊ बयानबाजी करने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में विधायक सरिता आर्य ने भी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख की ओर से सीएम के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने को निंदनीय करार दिया है। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और बड़े नेताओं पर जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर दस दिन अपने कब्जे में रखने और उनके सर्टिफिकेट कब्जा करने आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर करवाई की मांग की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पत्र भेजने वालों में सलाहकार मंडी परिषद मनोज जोशी, कविता गंगोला, दीपिका बिनवाल, नीतू जोशी, आशा आर्य, प्रेमा अधिकारी, ज्योति ढौंडियाल, मीरा बिष्ट, महामंत्री आशीष बजाज, मंडल मंत्री प्रदीप कुमार आर्य, मंडल मंत्री विकास जोशी, मोहित लाल साह, भारत सिंह मेहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट आदि रहे।