Nainital News: भाजपा ने मंडल सोशल मीडिया संयोजकों की घोषणा की
Nainital News: भाजपा ने नैनीताल जिले में विभिन्न मंडलों के लिए सोशल मीडिया संयोजकों की घोषणा की। प्रियंशु कुमार, हितेश बिष्ट, नीतीश शर्मा और अन्य को मंडल स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टीम सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का प्रभावी संचार करेगी।

Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। भाजपा ने सोमवार को जिला नैनीताल के विभिन्न मंडलों के लिए सोशल मीडिया संयोजकों की घोषणा की। जिला सोशल मीडिया संयोजक रत्नेश साह ने बताया कि प्रियंशु कुमार को नैनीताल नगर, हितेश बिष्ट को नैनीताल ग्रामीण, नीतीश शर्मा को भवाली, राहुल तिवारी को गरमपानी और दीपक रिखाड़ी को बेतालघाट मंडल का सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।वहीं महेंद्र रस्तोगी कोटाबाग, भगवान चौहान लामाचौड़, अमित कुमार मालधनचौड़ और नरेंद्र बहुगुणा बिठौरिया को भी मंडल सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा ने कहा कि डिजिटल माध्यम आज संगठन और जनता के बीच प्रभावी संवाद का महत्वपूर्ण साधन है।
मंडल स्तर पर सोशल मीडिया टीमों को सक्रिय कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और संगठन की गतिविधियों को तेजी से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। विधानसभा सोशल मीडिया सह-संयोजक नीरज रावत ने कहा कि नई टीम समन्वय के साथ कार्य करते हुए बूथ स्तर तक डिजिटल नेटवर्क को मजबूत करेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


