ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालनैनीताल में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर शुरू

नैनीताल में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर शुरू

नैनीताल में रविवार से भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। नैनीताल क्लब स्थित शैले हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व स्वास्थ्य...

नैनीताल में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर शुरू
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSun, 01 Nov 2020 06:13 PM
ऐप पर पढ़ें

नैनीताल। हमारे संवाददाता

नैनीताल क्लब स्थित शैले हॉल में आयोजित भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलवंत सिंह भौरियाल और विधायक संजीव आर्य ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विधायक आर्य ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं को आचरण, अनुशासन, जनता के बीच में कार्य करने का प्रशिक्षण दिया जाता है।

प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रशिक्षण से तपकर ही कार्यकर्ता जनसेवा के लिए तैयार होता है। भाजपा कार्यकर्ता पहले राष्ट्र फिर पार्टी और फिर परिवार की नीति पर कार्य करता है। कहा कि भाजपा में अनुशासन ही है जो आज कार्यकर्ता एक सूत्र में बंधे हुए है। जहां अन्य पार्टियों में लगातार विघटन हो रहा है। भाजपा स्थापना के बाद से ही एक पार्टी है। कहा कि प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति दायित्व, अंत्योदय के लिए किस तरह कार्य किये जाने है, पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराने के साथ ही जिम्मेदारियां निर्धारित की जाएगी। नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष विवेक साह, अरविंद पडियार, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, सभासद मोहन नेगी, सभासद गजाला कमाल, सभासद सागर आर्य, सभासद भगवत रावत, सभासद राहुल पुजारी,राहुल भाटिया,आशु उपाध्याय, हिमांशु उपाध्याय, जतिन शर्मा,मोहित साह, विकास जोशी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें