ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालभोले के अदभ़ुत दर्शन और असीम प्यार अपनी ओर खींच लाया

भोले के अदभ़ुत दर्शन और असीम प्यार अपनी ओर खींच लाया

कैलास मानसरोवर यात्रियों का सातवां दल शुक्रवार दोपहर यात्रा कर हल्द्वानी लौटा। वहीं 12वें दल के यात्री अपने अगले पड़ाव अल्मोड़ा को रवाना हुए। इस दौरान यात्रियों में भगवान भोले के दर्शन को खासा उत्साह...

भोले के अदभ़ुत दर्शन और असीम प्यार अपनी ओर खींच लाया
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालFri, 26 Jul 2019 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

कैलास मानसरोवर यात्रियों का सातवां दल शुक्रवार दोपहर यात्रा कर हल्द्वानी लौटा। वहीं 12वें दल के यात्री अपने अगले पड़ाव अल्मोड़ा को रवाना हुए। इस दौरान यात्रियों में भगवान भोले के दर्शन को खासा उत्साह दिखा।

शुक्रवार दोपहर 1 बजे कैलास मानसरोवर यात्रा के सातवें दल के 51 यात्री भगवान भोले की परिक्रमा कर काठगोदाम पहुंचे। यहां केएमवीएन सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कई यात्रियों ने अपने अनुभव साझा किए। यात्रा से लौटे बरेली के विजय बाबू कन्नौजिया ने चार बार महादेव के दर्शन किये। उन्होंने हर साल भगवान भोले के दर्शन की इच्छा जाहिर की। इस दौरान काठगोदाम बम-बम भोले के जयकारों से गूंज गया। दोपहर के खाने के बाद सभी यात्री दिल्ली रवाना हुए। वहीं दोपहर 2 बजे 54 कैलास मानसरोवर यात्रियों का 12वां दल दिल्ली से हल्द्वानी पहुंचा। इसमें 39 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल थीं। यहां से यात्री बम बम भोले के जयकारों संग अगले पड़ाव अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए। यहां प्रबंधक रमेश पांडे, केंद्र प्रबंधक एसपी जुयाल, पर्यटन विकास अधिकारी बीना सुयाल और बीडीएम दीपक पांडे आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें