Nainital News: भीमताल से सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, 58 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

Nainital News: भीमताल में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ, जिसमें रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास के लिए जनसंवाद शिविर लगाया गया। 74 शिकायतों में से 58 का मौके पर समाधान किया गया। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को प्राथमिकता से सभी शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों को सहयोग प्रदान किया।

Nainital News: भीमताल से सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, 58 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Nainital News: भीमताल, संवाददाता। विकासखंड सभागार भीमताल में शनिवार को सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास विषय पर बहुउद्देशीय जनसंवाद एवं जनकल्याण शिविर लगाया गया। जिसमें प्राप्त 74 शिकायतों में से 58 का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को मौके पर लाभ प्रदान किया।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत टैक्सी सेवा, ईको वैन, रेस्टोरेंट और जनरल स्टोर जैसे स्वरोजगार कार्यों के लिए आर्थिक सहायता एवं सब्सिडी वितरित की गई। शिविर के दौरान 102 प्रमाण-पत्र जारी किए गए। 74 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 58 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया। राजस्व विभाग ने 45 भू-हिस्सा, 4 जन्म और 4 विरासत प्रमाण-पत्र जारी किए। आयुष विभाग ने 37 लोगों को निशुल्क दवाएं वितरित कीं और 18 लोगों की बीपी व शुगर जांच की। बाल विकास विभाग ने तीन महालक्ष्मी किट वितरित कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। खाद्य विभाग को प्राप्त 50 मामलों में से 35 का मौके पर निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों ने स्थानीय एवं ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई, जबकि सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की सांस्कृतिक टीम ने लोकगीतों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट, पेयजल अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष दिनेश आर्य, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सहायक परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल, खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग, जिला पंचायत सदस्य बहादुर सिंह नगदली, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन, एसडीएम नवाजिश खलीक, तहसीलदार अक्षय भट्ट आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।