ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालभीमताल सीट भी भाजपा की झोली में डालनी होगी: भट्ट

भीमताल सीट भी भाजपा की झोली में डालनी होगी: भट्ट

सासंद अजय भट्ट ने रविवार को भीमताल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उनकी समस्या भी सुनी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के लिए कमर कस लेने की बात...

भीमताल सीट भी भाजपा की झोली में डालनी होगी: भट्ट
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSun, 01 Nov 2020 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

भीमताल। हमारे संवादाता

सासंद अजय भट्ट ने रविवार को भीमताल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उनकी समस्या भी सुनी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के लिए कमर कस लेने की बात कहीं। उन्होंने कहा एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में भीमताल सीट भी भाजपा की झोली में डालनी होगी।उन्होंने भीमताल मंडल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर की बेहतरीन व्यवस्था की खूब तारीफ की।

उन्होंने कहा भीमताल मंडल के प्रशिक्षण शिविर की जिला व प्रदेश स्तर पर भी प्रशांसा हो रही हैं। उन्होंने इसके लिए मंडल अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट ने अमृतपुर-जमरानी सड़क में डामरीकरण, भीमताल बाईपास में हाटमिक्स समेत कई समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिये। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप पाठक, मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, पूर्व चेयरमैन राजेश नेगी, रवीन्द्र कनार्टक, भावना महरा, धर्मानंद जोशी, भुवन भट्ट, राधा कुल्याल, लवेन्द्र रौतेला, सुनीता पांडे, शरद पांडे, योगेश तिवारी, कमल जोशी, प्रकाश आर्य, जगदीश महतोलिया, मुक्ता खंडका समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें