ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालभीमताल में पुत्र वियोग में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण

भीमताल में पुत्र वियोग में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण

मल्लीताल रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में राजा दशरथ ने पुत्र वियोग में प्राण त्याग दिए। रामलीला में दशरथ-कैकई संवाद, राम वन गमन, निषाद मिलन, गंगा पार व दशरथ मरण की लीलाओं का मंचन हुआ। राम वन गमन...

भीमताल में पुत्र वियोग में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालWed, 17 Oct 2018 08:57 PM
ऐप पर पढ़ें

मल्लीताल रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में राजा दशरथ ने पुत्र वियोग में प्राण त्याग दिए। रामलीला में दशरथ-कैकई संवाद, राम वन गमन, निषाद मिलन, गंगा पार व दशरथ मरण की लीलाओं का मंचन हुआ। राम वन गमन के दृश्य ने लोगों को भावुक कर दिया। इससे पूर्व रामलीला मंचन का उद्घाटन जागृति महिला संगठन की अध्यक्ष कमला आर्या व भावना नौलिया ने किया। कमेटी की ओर से नगर की दो बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया। मौके पर कमेटी अध्यक्ष संदीप पांडे, मनोज कुमार, पवन साह, जीवंती आर्या, ललिता आर्या, आशा उप्रेती, गगन कुमार, गुंजन रौतेला, उमेश पाठक, भूपेंद्र कनौजिया, धीरू पांडे आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें