जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर काम करें अधिकारी : ब्लॉक प्रमुख

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

भीमताल ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, जमरानी बांध परियोजना के कार्यप्रणाली पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच विवाद।

जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर काम करें अधिकारी : ब्लॉक प्रमुख

भीमताल, संवाददाता। भीमताल ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जमरानी बांध परियोजना में कार्यप्रणाली को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की।जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि जमरानी बांध परियोजना के तहत संचालित योजनाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है। विशेष रूप से सोलर लाइट वितरण एवं स्थापना में उनकी उपेक्षा करने का मुद्दा उठाया। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने अधिकारियों को वास्तविक जरूरत वाले क्षेत्रों, विशेषकर जंगल से सटे आवासीय क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सोलर लाइटें लगाने को कहा। ब्लॉक प्रमुख ने विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने और सभी योजनाओं की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए।

बैठक में ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने पर ब्लॉक प्रमुख ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को खराब पड़े पंपों को तत्काल ठीक कराने और जलापूर्ति व्यवस्था को शीघ्र सुचारू करने के निर्देश दिए। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, ग्राम प्रधान जया बोहरा, लक्ष्मण गंगोला, नंदन सिंह, प्रेमा शर्मा, राधा कुल्याल, प्रदीप कुमार, मुकेश पलड़िया, शेखर भट्ट, धर्मेंद्र रावत, बीडीसी उमा देवी, अंजू पांडे, अधिशासी अभियंता जल संस्थान आर.एस. गर्ब्याल, बीडीओ हर्षित गर्ग सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।