Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsBhimtal BDC Meeting Local Leaders Raise Road Construction Issues
बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाई सड़क की समस्या

बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाई सड़क की समस्या

संक्षेप:

भीमताल ब्लॉक सभागार में गुरुवार को बीडीसी की बैठक हुई, जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों ने समस्याओं को उठाया। प्रधानों ने सड़क निर्माण की मांग की, जिस पर अधिकारियों ने बरसात के बाद कार्य...

Thu, 4 Sep 2025 05:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share Share
Follow Us on

भीमताल, संवाददाता। भीमताल ब्लॉक सभागार में गुरुवार को बीडीसी की बैठक ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट की अध्यक्षता में हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों ने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। अधिकारियों ने समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई को आश्वासन दिया। नलनी की प्रधान ने सड़क निर्माण की मांग की। इस पर लोनिवि के ईई कृष्ण कुमार ने बरसात के बाद निर्माण कार्य शुरू करने आश्वासन दिया। रौखड़ के प्रधान योगेश्वर ने रौखड़ में सड़क टूटने की समस्या, पांडे गांव के प्रधान ने क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने, नालियों का निर्माण करने व कल्वर्ट खोलने, क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गा दत्त पलड़िया ने कमल ताल के पास धंसी सड़क को ठीक करने, प्रधान जंगलिया गांव राधा कुल्याल ने भी क्षतिग्रस्त सड़क ठीक करने की मांग की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई को निर्देशित किया। बैठक में सीडीओ अनामिका, जितेंद्र चनौतिया, चिराग बोहरा, कमल देवका, मुकेश पलड़िया, खष्टी राघव, लता आदि रहे।