Bhawali Residents Threaten Protest Over Dangerous Potholes After Rain एक हफ्ते में गड्ढे नहीं भरे तो व्यापार मंडल करेगा धरना प्रदर्शन, Nainital Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsBhawali Residents Threaten Protest Over Dangerous Potholes After Rain

एक हफ्ते में गड्ढे नहीं भरे तो व्यापार मंडल करेगा धरना प्रदर्शन

भवाली नगर में बारिश के बाद सड़कों में बड़े गड्ढे बन गए हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने कहा कि नैनीताल रोड पर गड्ढों से लोग चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक हफ्ते में गड्ढे नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालThu, 28 Aug 2025 12:35 PM
share Share
Follow Us on
एक हफ्ते में गड्ढे नहीं भरे तो व्यापार मंडल करेगा धरना प्रदर्शन

भवाली। नगर में बरसात के बाद सड़को में बड़े गड्ढे बन गए है। जिसको लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने पदाधिकारीयो के साथ बैठक कर गड्ढे नही भरने पर धरना प्रदर्शन को रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि नैनीताल रोड़ में सेनिटोरियम के पास गड्डो में हर रोज दो पहिया वाहन से लोग चोटिल हो रहे है। वही नैनीताल रोड़ में सड़क किनारे दीवार नही होने से खतरा बना हुआ है। घोड़ाखाल तिराहे व काली मंदिर के पास बड़े बड़े गड्ढे दुर्घटना को न्यौता दे रहे है। आस पास स्कूल होने स्व बच्चों के लिए भी गड्ढे खतरा बन रहे है।

कहा कि अगर संबंधित विभाग एक हफ्ते में गड्ढे नही भरेंगे तो धरना प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी। इस दौरान मनमोहन निगलटिया, अफसर अली, रमेश जोशी, हिमांशु मेहरा, रोहित अधिकारी रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।