Nainital News: चार माह का ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संपन्न, 20 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित
Nainital News: नैनीताल में महिला एवं बाल विकास समिति ने चार माह का ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संपन्न किया। 20 युवतियों ने आइब्रो, फेशियल, मेकअप आदि तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। समापन पर प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी दक्षता दिखाई। इसे महिलाओं के स्वरोजगार का बेहतर माध्यम बताया गया।

Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनी महिला एवं बाल विकास समिति, सूखाताल की ओर से उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से आयोजित चार माह का ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। 27 मार्च से 31 जुलाई तक चले प्रशिक्षण में 20 युवतियों और महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर से जुड़े विभिन्न कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।प्रशिक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने प्रतिभागियों को आइब्रो, फेशियल, मसाज, मेनीक्योर, पेडीक्योर, ब्राइडल मेकअप, हेयर स्टाइल और मेहंदी सहित अन्य तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। समापन पर प्रतिभागियों की दक्षता परखने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम, पिंकी द्वितीय और नेहा तृतीय रहीं, जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, ईशा द्वितीय और नीलम तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता की निर्णायक निर्मला चंद्रा रहीं। संस्था की अध्यक्ष शैलजा सक्सेना ने कहा कि ब्यूटी पार्लर का क्षेत्र महिलाओं के लिए स्वरोजगार का बेहतर माध्यम बन रहा है। ऐसे प्रशिक्षण उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रशिक्षण में अनिशा, आशा, दीक्षा, हर्षिता, ईशा, नेहा, नीलम, पिंकी, रेणुका, साक्षी, दीपा, नेहा आर्या, अनीता सहित कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विजय लक्ष्मी थापा, मोहिनी देवी, मंजू बिष्ट, भावना बगड़वाल, गीता बगड़वाल, हर्षिता मेहरा, लक्ष्मी सिंह आदि रहीं।


