रामगढ़ में पूर्व मंत्री बंशीधर भगत का भव्य स्वागत, जीत पर खुशी

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

रामगढ़ में पूर्व मंत्री बंशीधर भगत का भव्य स्वागत, जीत पर खुशीरामगढ़ में पूर्व मंत्री बंशीधर भगत का भव्य स्वागत, जीत पर खुशीरामगढ़ में पूर्व मंत्री बं

रामगढ़ में पूर्व मंत्री बंशीधर भगत का भव्य स्वागत, जीत पर खुशी

भवाली। रामगढ़ में सोमवार को बंशीधर भगत का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामगढ़ व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पवन सिंह दर्मवाल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर दर्मवाल और उनके सहयोगियों ने भगत को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली चुनावी जीत की खुशी में मिठाइयों का वितरण किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर इस जीत को ऐतिहासिक बताया और भविष्य में भी इसी तरह जनसमर्थन बनाए रखने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।