Nainital News: बाहरी राज्यों से महिषवंशी और गोवंशी पशुओं के परिवहन पर बैन

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

Nainital News: नैनीताल जिले में गोवंशीय पशुओं में लंपी स्किन डिजीज वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर पशुपालन विभाग की ओर से सघन अभियान चलाया जा रहा है

Nainital News: बाहरी राज्यों से महिषवंशी और गोवंशी पशुओं के परिवहन पर बैन

Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल जिले में गोवंशीय पशुओं में लंपी स्किन डिजीज वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर पशुपालन विभाग की ओर से सघन अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की ओर से 163 टीमों को फील्ड पर लगाया गया है, जो गांव-गांव में टीकाकरण कर दवाओं का वितरण कर पशुपालकों को जागरूक कर रहीं हैं।डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया, कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पशुपालन के सहारे लोग अपनी आजीविका का निर्वहन करते हैं, उन क्षेत्रों में वायरस की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए पशुपालन विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

संक्रमण को फैलने से रोकने को बाहरी राज्यों / स्थलों से महिषवंशी और गोवंशीय पशुओं के परिवहन को निषिद्ध (बैन) किया गया है। परिवहन से रोग में संक्रमण की आशंका बनी रहती है। उन्होंने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी पशु में लंपी वायरस के लक्षण जैसे शरीर पर गांठें, बुखार, आंख-नाक से पानी आना दिखे तो, उसे तुरंत स्वस्थ पशुओं से अलग कर आइसोलेशन में रखें। अन्य पशुओं को संक्रमित पशु के संपर्क में आने से बचाएं और यथासंभव एहतियात बरतें। पशु बाड़े में साफ-सफाई रखें, मच्छर-मक्खियों के नियंत्रण के लिए कीटनाशक का छिड़काव करें। किसी भी लक्षण पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय या विभागीय टीम से संपर्क करें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. राजीव सिंह ने बताया, कि विभाग की टीमें लगातार क्षेत्रों में संपर्क कर रही हैं और पशुपालकों को घर-घर जाकर बीमारी से बचाव के उपाय बता रही हैं। पशुपालकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, समय पर टीकाकरण और सावधानी से इस रोग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़नैनीतालNainital News: बाहरी राज्यों से महिषवंशी और गोवंशी पशुओं के परिवहन पर बैन