नैनीताल में डीएसए मैदान में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई बकरीद की नमाज
नैनीताल में गुरुवार को बकरीद की नमाज मल्लीताल डीएसए मैदान में अदा की गई। सुबह 9 बजे से सामूहिक नमाज शुरू हुई, जिसमें करीब ढाई हजार लोग शामिल हुए। इमाम मुफ्ती अजमल कासमी ने नमाज कराई। नमाज के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को मैदान में आने से रोका। बाद में तल्लीताल मस्जिद में भी नमाज अदा की गई।
नैनीताल, संवाददाता। बकरीद की नमाज गुरुवार को मल्लीताल डीएसए मैदान में अदा की गई। सुबह सभी लोग मैदान में एकत्रित हुए, जिसके बाद ठीक 9 बजे से सामूहिक नमाज शुरू हुई। 9.30 बजे तक नमाज अदा की गई। मल्लीताल जामा मस्जिद के शहर इमाम मुफ्ती अजमल कासमी ने सभी लोगों को नमाज अदा कराई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी और दश की सुख-समृद्धि की कामना की। यहां करीब ढाई हजार लोग मौजूद रहे।गुरुवार को नमाज के दौरान पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल मैदान में मौजूद रहा। नमाज से पहले लाउडस्पीकर की आवाज काफी तेज थी।
प्रशासन ने आवाज कम कराई, उसके बाद नमाज हुई। कुछ नमाजियों ने आरोप लगाया कि उन्हें तल्लीताल और शहर के अन्य जगहों से मैदान तक पुलिस ने नहीं आने दिया। तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह और ममता जोशी ने भी लोगों को मल्लीताल नमाज पढ़ने जाने देने को कहा, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। हालांकि, इसके बाद सुबह 10 बजे तल्लीताल मस्जिद में मौलाना ज़ुबैर ने नमाज अदा कराई, जिसमें करीब 150 लोग शामिल हुए। यहां अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर शोएब अहमद, महासचिव मोहम्मद राशिद, जमाल एहसान, सैयद समीर, अली नाजिम, तल्लीताल कमेटी के सदर कुरैशी मोहम्मद तय्यब, अफजल हुसैन फौजी, अजमल सिद्दीकी, मोहम्मद दानिश, फारूक सिद्दीकी, सुहेल सिद्दीकी, फिरोज हुसैन, अफजल सिद्दीकी, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद शाह आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


