ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालमिलावटी दूध से सावधान रहने को अभियान शुरू

मिलावटी दूध से सावधान रहने को अभियान शुरू

उपभोक्ताओं को मिलावटी दूध से सावधान किए जाने तथा गुणवत्तापूर्ण दूध की आपूर्ति को लेकर जागरूकता अभियान गुरुवार को शुरू हो गया है। नगर पालिका नैनीताल के अध्यक्ष श्याम नारायण व सीडीओ प्रकाश चंद्र ने...

मिलावटी दूध से सावधान रहने को अभियान शुरू
Center,HaldwaniThu, 01 Jun 2017 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

उपभोक्ताओं को मिलावटी दूध से सावधान किए जाने तथा गुणवत्तापूर्ण दूध की आपूर्ति को लेकर जागरूकता अभियान गुरुवार को शुरू हो गया है। नगर पालिका नैनीताल के अध्यक्ष श्याम नारायण व सीडीओ प्रकाश चंद्र ने मल्लीताल फ्लैट्स में इसका औपचारिक उद्घाटन किया। अभियान सप्ताह भर चलेगा। डेयरी विकास मंत्री धन सिंह रावत के निर्देश पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. लालकुआं इसका आयोजन कर रहा है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यह जरूरी है कि उपभोक्ताओं तक गुणवत्तायुक्त दूध पहुंचे। वर्तमान में यह एक चुनौती भरा कार्य है। उपभोक्ताओं को दूध की क्वालिटी के प्रति भी जागरूक रहने की जरूरत है। अभियान इसमें सहायक सिद्ध होगा। सीडीओ प्रकाश चंद्र ने कहा कि दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। निजी स्वार्थ के चलते दूध में मिलवाट व नकली दूध बनाने के मामले सामने आते हैं। आम जनता को इसकी जानकारी नहीं लग पाती है। यह अभियान आम जनता में दूध की क्वालिटी को लेकर जागरूकता पैदा करने में सहायक होगा। उन्होंने दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक पीसी शर्मा ने बताया कि संस्था से जिले के 26 हजार दूध उत्पादक जुड़े हैं। क्षेत्र में प्रतिदिन 80 हजार लीटर दूध वितरित किया जा रहा है। उन्होंने आगे होने वाले जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके तहत 2 जून को हरड़ियागांव, 3 को लालकुआं, 4 को कालाढूंगी, 5 को रामनगर, 6 को बेतालघाट व 7 जून को हल्द्वानी में कार्यक्रम होगा। इस मौके पर मौजूद लोगों को दूध जांच की तकनीक से अवगत कराया गया। इसके साथ ही लैक्टो मीटर व मिलावट जांच स्ट्रिप नि:शुल्क दिए गए। अच्छे स्वास्थ्य के लिए दूध पीना जरूरी है संदेश के साथ बच्चों की प्रतियोगिता भी हुई। इस मौके पर वरिष्ठ वित्त प्रबंधक अजय क्यूरा, प्रशिक्षु आईएएस सौरभ गहरवाल, सहायक निदेशक भूपेंद्र बिष्ट, विपिन तिवारी, प्रीतम सिंह, चंद्र प्रकाश जोशी आदि मौजूद थे। संचालन मार्केटिंग इंचार्ज संजय भाकुनी ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें