Nainital News: देवी मंदिर मूर्ति स्थापना दिवस पर लगेगा विशाल भंडारा
Nainital News: भवाली में प्राचीन देवी मंदिर में 13 जुलाई को मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे पूजा-अर्चना से शुरू होगा और सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है।

Nainital News: भवाली। नगर के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन देवी मंदिर में सोमवार 13 जुलाई को मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पूजा-अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ से होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में परिवार और इष्ट मित्रों सहित पहुंचकर पूजा-अर्चना करने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के आयोजन में वीरेंद्र दनाई, विनय गोस्वामी, मोहित कपकोटी, संजय लोहनी, शेखर जोशी, शैलेंद्र सिंह रौतेला सहित युवा एकता मंच भवाली के सदस्य सहयोग कर रहे हैं। आयोजन देवी मंदिर मेन बाजार भवाली में संपन्न होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


