लिपिक पर परेशान करने का आरोप
कर्मचारी संघ ने नगर पालिका प्रशासक को ज्ञापन देकर लिपिक की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की...
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालFri, 24 Aug 2018 06:18 PM
ऐप पर पढ़ें
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगर पालिका प्रशासक को ज्ञापन देकर लिपिक की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। अध्यक्ष महेश कुमार और महासचिव सोनू सहदेव ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि लिपिक द्वारा सफाई कर्मचारियों को पेंशन पत्रावली के लिए परेशान किया जा रहा है। गुरुवार को भी इसके चलते कार्यालय का माहौल खराब हुआ। पदाधिकारियों ने मामले की जांच की मांग उठाई है।