ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालनिकाय चुनाव में आप ने किया भागीदारी का ऐलान

निकाय चुनाव में आप ने किया भागीदारी का ऐलान

आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को नगर में एक बैठक आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष देवेंद्र लाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी नगर निकाय के चुनाव में पार्टी की भागीदारी पर सहमति...

निकाय चुनाव में आप ने किया भागीदारी का ऐलान
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSun, 14 Oct 2018 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को नगर में एक बैठक की। नगर अध्यक्ष देवेंद्र लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर निकाय चुनाव में पार्टी की भागीदारी पर सहमति बनी। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप दुम्का ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय स्तर से प्राप्त आदेशों के क्रम में नगर निकाय चुनाव में भागीदारी की जाएगी। इस दौरान नगर इकाई नैनीताल की नयी कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें महेश आर्य नगर महामंत्री, विपिन सैनी, वीरेंद्र कुमार उपाध्यक्ष, आरसी पंत संगठन मंत्री, नईम अहमद,अमित रस्तोगी नगर मंत्री और सूरज कुमार, राम नारायण मीडिया प्रभारी बनाए गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें