झूतिया-कोल-कांडा सड़क पर 7.15 करोड़ से होगा डामरीकरण

Feb 10, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share Share
Follow Us on

भवाली के रामगढ़ ब्लॉक के झूतिया से कोल-कांडा-कुना तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 7 करोड़ 15 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि पूर्व में यह मार्ग राज्य योजना के तहत बना था, लेकिन डामरीकरण न होने से ग्रामीणों को समस्याएँ थीं। अब पीएमजेएसवाई के तहत कार्य शुरू होगा।

झूतिया-कोल-कांडा सड़क पर 7.15 करोड़ से होगा डामरीकरण

भवाली। रामगढ़ ब्लॉक के झूतिया से कोल-कांडा-कुना तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 7 करोड़ 15 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि उक्त मोटर मार्ग का निर्माण पूर्व में राज्य योजना के तहत किया गया था, लेकिन डामरीकरण न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के दिनों में किसानों को अपना उत्पाद हल्द्वानी ले जाने में दिक्कतें होती थीं। ग्रामीणों की मांग पर विधायक द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पीएमजेएसवाई फेस-4 के अंतर्गत मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है।

मार्ग पर कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और शीघ्र ही डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।