Hindi NewsUttarakhand NewsNainital News41st Foundation Day of All India Women s Congress Celebrated in Nainital
महिला कांग्रेस ने मनाया 41वां स्थापना दिवस

महिला कांग्रेस ने मनाया 41वां स्थापना दिवस

संक्षेप: नैनीताल में नगर महिला कांग्रेस ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस मनाया। डॉ. भावना भट्ट की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई, जिसमें महिला सशक्तिकरण और बढ़ते महिला अपराधों पर चर्चा की गई।...

Mon, 15 Sep 2025 06:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share Share
Follow Us on

नैनीताल। नगर महिला कांग्रेस, नैनीताल के तत्वावधान में सोमवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. भावना भट्ट के अयारपाटा स्थित आवास पर गोष्ठी की गई। जिसमें महिला सशक्तिकरण, बढ़ते महिला अपराधों तथा संगठन की मजबूती जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 18 सितंबर को श्री रामसेवक सभा प्रांगण में अंकिता भंडारी की तीसरी बरसी पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने सभी से अपने-अपने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम में यहां पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, आशा भट्ट, लता तरुण, सुनीता, गीता मंडल, देवकी, अचला, चंपा, रईसा चिश्ती रहीं।