ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालअध्यक्ष व उपाध्यक्ष में 2-2, सदस्य में 5 ने किया नामांकन

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष में 2-2, सदस्य में 5 ने किया नामांकन

बार काउंसिल आफ इंडिया के दिशानिर्देशों के क्रम में यहां उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो गई है। शनिवार को अध्यक्ष के लिए 2, उपाध्यक्ष के लिए 2 तथा सदस्य पद के लिए 5 ने नामांकन...

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष में 2-2, सदस्य में 5 ने किया नामांकन
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSat, 04 May 2019 06:23 PM
ऐप पर पढ़ें

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को अध्यक्ष के लिए 2, उपाध्यक्ष के लिए 2 और सदस्य पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बीसी कांडपाल की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई, जो शाम 4 बजे तक चली। इसमें अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र पुंडीर, सुखपाल सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए राजबीर सिंह बिष्ट, मनफैत अली और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य पद के लिए विजय भट्ट, डीके शर्मा, कुलदीप सिंह, मनमोहन लांबा, योगेंद्र सिंह तोमर ने नामांकन कराया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि रविवार (आज) सुबह 11 से 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की जाएगी। सोमवार सुबह 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी और विजेता प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। 20 सदस्य और एक एडवोकेट जनरल समेत 21 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसकी रिपोर्ट बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड को भेजी जाएगी। उनके अग्रिम आदेश के बाद बार पदाधिकारी कार्यभार ग्रहण करेंगे। चुनाव की सफलता में एआरओ वीवीएस नेगी, सचिव विजय सिंह, ललित जोशी, जीतेंद्र कुमार, हिमानी जोशी, अनुभव श्रीवास्तव, विनोद जोशी, महेश उपाध्याय, ललित, श्रीकांत आदि लगे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें