Nainital News: जोग्याड़ी से 18वीं पैदल कांवड़ यात्रा हरिद्वार रवाना

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

Nainital News: बेतालघाट ब्लॉक के जोग्याड़ी गांव से रविवार को 10 सदस्यीय कांवड़ियों का दल अपनी 18वीं पैदल कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार को रवाना हुआ। श्रद्धालु हरिद्वार

Nainital News: जोग्याड़ी से 18वीं पैदल कांवड़ यात्रा हरिद्वार रवाना

Nainital News: गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के जोग्याड़ी गांव से रविवार को 10 सदस्यीय कांवड़ियों का दल अपनी 18वीं पैदल कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार को रवाना हुआ। श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। इस यात्रा शुरू होने से पहले गांव में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सकुशल एवं मंगलमय संपन्न होने की कामना की। यात्रा दल में महेन्द्र सिंह फर्त्याल, हरवेंद्र सिंह, उमेश सिंह किरौला, मोहन सिंह बिष्ट, हिमांशु कनवाल, हरीश गिरी, हरेंद्र सिंह बिष्ट, चंदन सिंह रौतेला, अनूप सिंह और विजय सिंह शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsNainital News: जोग्याड़ी से 18वीं पैदल कांवड़ यात्रा हरिद्वार रवाना