Nainital News: नैनीताल में 17 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का खुलासा

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

Nainital News: नैनीताल के एक दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी गर्भवती पाई गई। मां के साथ अस्पताल पहुंची किशोरी की जांच में गर्भावस्था की पुष्टि हुई। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन किशोरी अपने परिवार के साथ वहां से चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nainital News: नैनीताल में 17 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का खुलासा

Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के एक दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। सोमवार को करीब छह माह से माहवारी नहीं आने की शिकायत लेकर मां के साथ बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंची किशोरी की जांच में गर्भावस्था की पुष्टि हुई। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना मल्लीताल कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही किशोरी अस्पताल से चली गई।जानकारी के अनुसार, किशोरी ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमा फर्कियाल को बताया कि उसे करीब छह माह से माहवारी नहीं हुई है। इस पर डॉक्टर ने उसे अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी।

जांच रिपोर्ट में किशोरी के करीब पांच सप्ताह चार दिन की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टर ने उसकी उम्र की पुष्टि के लिए पहचान संबंधी दस्तावेज देखे। जिसके अनुसार उसकी उम्र 17 वर्ष आठ माह 23 दिन पाई गई। किशोरी के नाबालिग होने की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना मल्लीताल कोतवाली पुलिस को दी। हालांकि, पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशोरी अपनी मां के साथ वहां से चली गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस किशोरी और उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। साथ ही मामले की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से किशोरी के गर्भवती होने की सूचना मिली है। मामले की जानकारी जुटाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।