ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीताल 16 जुआरी धरे, लगभग 26 हजार नगदी बरामद

16 जुआरी धरे, लगभग 26 हजार नगदी बरामद

दिवाली पर्व के नजदीक आते ही नगर में जुए का प्रचलन बढ़ गया है। पुलिस इसकी धरपकड़ के लिए चेकिंग कर रही है। शविवार को कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने नेतृत्व में पुलिस सूखाताल पहुंची। जहां चेकिंग अभियान चलाया...

 16 जुआरी धरे, लगभग 26 हजार नगदी बरामद
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSat, 19 Oct 2019 09:03 PM
ऐप पर पढ़ें

दिवाली पर्व के नजदीक आते ही नगर में जुए का प्रचलन बढ़ गया है। पुलिस इसकी धरपकड़ के लिए चेकिंग कर रही है। शविवार को कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने नेतृत्व में पुलिस सूखाताल पहुंची। जहां चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें विशेष रूप से पार्क की गई टैक्सी आदि की चेकिंग की गई। इसी दौरान पुलिस ने 16 जुआरियों को धर लिया। जिनके पास से लगभग 26 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है। धरे गए जुआरियों में अधिकांश टैक्सी चालक बताए एजा रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि धरे गए आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से आगे भी यह अभियान चलाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें