मल्ला अमजड़-तल्ला अमजड़ मार्ग का 13.10 करोड़ से होगा डामरीकरण
भीमताल के मल्ला अमजड़ से तल्ला अमजड़ मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए 13 करोड़ 10 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। विधायक रामसिंह कैड़ा ने बताया कि यह कार्य पीएमजीएसवाई फेस-4 के तहत किया जाएगा। जल्द ही इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

भीमताल। मल्ला अमजड़ से तल्ला अमजड़ मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए 13 करोड़ 10 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। विधायक रामसिंह कैड़ा ने बताया कि ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत अमजड़ से तल्ला अमजड़ तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्व में राज्य योजना के तहत कराया गया था, लेकिन डामरीकरण और सुधारीकरण न होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए पीएमजीएसवाई फेस-4 के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अब स्वीकृति मिल चुकी है। कुल 13 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
जल्द डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


