Nainital News: ग्यारह साल से बदहाल है पंगोट-कुंजाखड़क मोटर मार्ग

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

Nainital News: फोटो खस्ताहाल सड़क :: - कोटाबाग ब्लॉक के 10 गांवों को जोड़ती है सड़क - कई बार किया गया डामरीकरण नहीं टिक सका नैनीताल, संवाददाता। पंगोट-कुंजाखड़क मोटर

Nainital News: ग्यारह साल से बदहाल है पंगोट-कुंजाखड़क मोटर मार्ग

Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। पंगोट-कुंजाखड़क मोटर मार्ग बीते 11 वर्षों से बदहाल है। ग्रामीण और जनप्रतिनिधि कई बार सड़क ठीक करने को लेकर पत्राचार कर चुके हैं, इसके बावजूद स्थिति नहीं सुधरी। पंगोट से कुंजाखड़क तक करीब 16 किमी लंबी सड़क की स्थिति काफी खराब है। सड़क पर डामरीकरण न टिक पाने के कारण पूर्व में लोनिवि ने इसे सीसी मार्ग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन अभी काम शुरू नहीं हो सका है। यह सड़क पंगोट, घुग्घूखाम, सिगड़ी, विनायक, मणिया, बांसी, हरिनगर समेत कई गांवों को जोड़ती है। खराब हालत के चलते सड़क पर वाहनों से यात्रा करने में जोखिम बना रहता है।

सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। कई बार डामरीकरण किया जा चुका है, लेकिन सफल नहीं रहा। कोटाबाग ब्लॉक में आने वाली इस सड़क के सुधारीकरण से करीब 10 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। ग्राम पंचायत घुग्घू सिगड़ी के ग्राम प्रधान विक्रम कुमार ने बताया कि 11 वर्षों से पंगोट कुंजाखड़क बदहाल है। 9 सालों से इस सड़क की मरम्मत के लिए पत्राचार किया जा रहा है l कई बार कुमाऊं कमिश्नर से भी इस मार्ग के सुधारीकरण के लिए वार्ता की गई है, लेकिन आज तक मार्ग के गड्ढे नहीं भरे गए हैं, और न ही टूटे कलवर्ट ठीक किए गए। लोनिवि प्रांतीय खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि पंगोट-कुंजाखड़क सड़क की मरम्मत के लिए कुछ राशि मंजूर हुई है। पूरी सड़क की एक साथ मरम्मत की जानी है, जिसकी लागत काफी अधिक है। सड़क को सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।