मां ने कॉलेज में दाखिला लेकर बेटे को चुनाव जिताया; छात्रसंघ अध्यक्ष पर ABVP को हराया

लाइव हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल के डीएसबी छात्रसंघ चुनाव में दिलचस्प मामला आया। एक महिला ने अपने बेटे को अध्यक्ष का चुनाव जिताने के लिए न सिर्फ एडमिशन लिया, रात-दिन प्रचार किया। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी को मात दी।

nainital Student Union President Poll
मां ने कॉलेज में दाखिला लेकर बेटे को छात्रसंघ चुनाव जिताया।

नैनीताल के डीएसबी परिसर के छात्रसंघ चुनाव में काफी दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने बेटे के प्रचार-प्रसार के लिए न केवल एमए में दाखिला लिया, बल्कि उसे वोट भी दिया। बेटे ने कॉलेज में अध्यक्ष पद पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।

डीएसबी परिसर नैनीताल के छात्रसंघ चुनाव में एक बार फिर काले झंडे (निर्दलीय) का दबदबा कायम हुआ है। मंगलवार को हुए चुनाव में काले झंडे के प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह चौहान ने एबीवीपी और एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी को पछाड़ते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1355 वोट मिले, निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 482 वोट अधिक प्राप्त किए। इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर अनुष्का ने 1614 और कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत ने 1165 वोट पाकर जीत दर्ज की।

मां ने बेटे को चुनाव जिताया

डीएसबी परिसर में छात्रसंघ अध्यक्ष बने काले झंडे के निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह चौहान की मां बीना चौहान ने डीएसबी परिसर में एमए में दाखिला लिया है। हल्द्वानी निवासी नगर निगम की पार्षद बीना चौहान बेटे के प्रचार-प्रसार में रात दिन जुटीं रहीं। उन्होंने कहा, कि वह बेटे के समर्थन के लिए परिसर में आई थीं। उन्होंने बेटे के लिए ही परिसर में प्रवेश लिया था। उन्होंने कहा कि परिसर में उनका बेटा अध्यक्ष बना है, ये पल उनके लिए बेहद भावुक है। बीना चौहान ने कहा, कि जो लोग उन्हें बाहर का कह रहे थे, उन्हें बेटे को मिले वोटों से करारा जवाब मिल गया है। बता दें कि बीना चौहान एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से एमए एजुकेशन से शिक्षा प्राप्त कर चुकी हैं।

किसे कितने वोट मिले

डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर भानु प्रताप सिंह चौहान (काला झंडा, निर्दलीय) ने 1355 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि एबीवीपी के शुभम कुमार को 873 और निर्दलीय हिमांशु को 283 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर अनुष्का पुरी को 1614 वोट और गौरी को 619 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत को 1165 वोट, जबकि विदुषी वर्मा को 1147 वोट मिले। शेष सभी पदों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

पतलोट में एबीवीपी के पवन बने अध्यक्ष

भीमताल। राजकीय महाविद्यालय पतलोट नैनीताल में एबीवीपी के प्रत्याशी पवन पनेरू अध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा सचिव भावना भट्ट, छात्रा उपाध्यक्ष हिमानी, कोषाध्यक्ष दुर्गा शर्मा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि राधा आर्या बनीं। ये सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़नैनीतालमां ने कॉलेज में दाखिला लेकर बेटे को छात्रसंघ चुनाव जिताया; ABVP को हराया