
मेरी बेटी आत्महत्या कर लेगी; मनचले से परेशान कक्षा 9 की छात्रा ने स्कूल छोड़ा, मां की CM से गुहार
उत्तराखंड के काशीपुर में मनचले से परेशान कक्षा नौ की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। छात्रा की मां ने सीएम धामी से शिकायत में कहा है कि मेरी बेटी आत्महत्या कर सकती है।
उत्तराखंड के काशीपुर शहर के एक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 9 की छात्रा को रास्ते में परेशान करने वाले मनचले से तंग आकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। परिजनों का आरोप है कि जुलाई में आईटीआई थाना पुलिस को दी गई तहरीर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रा की मां ने मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी को शिकायत लिखकर आत्महत्या की चेतावनी दी है।
छात्रा की महिला ने पत्र में लिखा कि उसकी बेटी को उसी कॉलोनी का एक युवक स्कूल आते-जाते समय फब्तियां कसता है और अश्लील हरकतें करता है। यहां तक कि जब छात्रा को रिश्तेदारी में भेजा गया तो आरोपी ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उसे और रिश्तेदारों को धमकाना शुरू कर दिया।
पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से परेशान महिला सोमवार को अपनी पुत्री के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंची और महापौर दीपक बाली से न्याय की गुहार लगाई। महापौर ने एएसपी से वार्ता कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर। ग्राम सम्पतपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मदनपाल पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम सम्पतपुर ने बताया कि 3 जून 2025 की शाम गांव के ही राजा, गोपी और धर्मा सिंह उसके भाई अजय को घर से बुलाकर ले गए थे। अगले दिन झाड़ियों में अजय घायल अवस्था में मिला। 9 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




