Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़murder in haridwar man killed by relative uttarakhand
हरिद्वार में दर्दनाक मर्डर! अंतिम संस्कार में आए शख्स को रिश्तेदार ने गला रेतकर मार डाला

हरिद्वार में दर्दनाक मर्डर! अंतिम संस्कार में आए शख्स को रिश्तेदार ने गला रेतकर मार डाला

संक्षेप:

उत्तराखंड के हरिद्वार में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां अपने भांजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए मामा को रिश्तेदार ने गला रेतकर मार डाला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Nov 08, 2025 10:35 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड के हरिद्वार में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां अपने भांजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए मामा को रिश्तेदार ने गला रेतकर मार डाला। हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक के बीच पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामला बुधवार की रात का है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी प्रमोद सिंह डोभाल ने बताया कि मुख्य आरोपी नमन को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने बताया कि नमन रुड़की के वेस्ट अंबर ताालब क्षेत्र का रहने वाला था। बुधवार की रात सोनू चौहान के भांजे कुणाल पुंडीर की आग से झुलसने के कारण मौत हो गई थी। कुणाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए माम सोनू चौहान सहारनपुर से हरिद्वार आया था। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार और रिश्तेदार में विवाद बढ़ गया। सोनू चौहान के बहनोई के छोटे भाई ने गुस्से में आकर उनका गला रेत दिया। गला रेतने की वजह से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

सोनू की हत्या के बाद बहन ने गंगनहर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। आरोपियों पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले पर बात करते हुए एसएसपी डोभाल ने बताया कि पुलिस अब इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम कुणाल और सोनू की हत्या के बीच संबंध की भी जांच की जा रही है।

हत्या की सूचना मिलने के बाद नमन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुए चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में नमन ने बताया कि उसका और सोनी चौहान का काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। मौके का फायदा उठाकर उसने सोनू की हत्या कर दी।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।