
मां ने खाना खिलाकर बच्ची को बेटे के कमरे में भेजा, रातभर रेप; अगले दिन बाजार में छोड़ा
सितारगंज में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि महिला ने बच्ची को खाना खिलाकर सोने के लिए बेटे के कमरे में भेजा। रातभर युवक रेप करता रहा। अगले दिन शादी के बाद उन्होंने बच्ची को बाजार में छोड़ दिया।
उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक पर 9वीं की छात्रा को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म कर शादी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में मां को भी आरोपी बनाया है। कहानी के अनुसार, महिला ने बच्ची को खाना खिलाकर रात में सोने के लिए बेटे के कमरे में भेजा। रातभर दुष्कर्म के बाद अगले दिन शादी हुई और फिर बच्ची को बाजार में छोड़ दिया गया।

शक्तिफार्म क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बीते छह सितंबर की सुबह उसकी 14 वर्षीय बेटी किसी काम से बाजार गई थी। आरोप है कि गांव अरविंदनगर निवासी देव मंडल उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसे दिन भर यहां-वहां घुमाया और फिर रात में अपने घर ले गया।
रात में खाना खिलाकर मां ने बेटे के कमरे में भेजा
आरोप है जहां आरोपी की मां ने दोनों को खाना खिलाया और सोने के लिए एक कमरे में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोप है उस रात आरोपी युवक ने उसकी बेटी के साथ दो बार दुष्कर्म किया। अगले दिन सात सितंबर को युवक की मां दोनों को एक गांव के मंदिर ले गई। वहां दोनों की शादी करा दी।
इसके बाद युवक ने उसकी पुत्री को वापस बाजार में छोड़ दिया। युवती ने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




