करंट ने उजाड़ दिए दो परिवार: ऋषिकेश में मां-बेटी, हल्द्वानी में पिता-पुत्री की मौत

लाइव हिन्दुस्तान, ऋषिकेश
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड में करंट ने दो परिवार उजाड़ दिए। ऋषिकेश में मां-बेटी तो हल्द्वानी में पिता-पुत्री की मौत हो गई। ऋषिकेश हादसे में ऊर्जा निगम के तीन अधिकारियों पर मुकदमा हुआ है।

four died in current
करंट लगने से ऋषिकेश में मां-बेटी और हल्द्वानी में पिता-पुत्री की मौत

ऋषिकेश में भारी बारिश के बीच टूटी लाइन के कारण सड़क पर दौड़ रहे करंट से मां और तीन साल की बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। मामले में पुलिस ने ऊर्जा निगम के तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, हल्द्वानी में भी करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत हो गई है।

ऋषिकेश करंट हादसे को लेकर ऊर्जा निगम के निदेशक एमआर आर्य ने मुख्य अभियंता महेश जोशी की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। प्रारंभिक जांच के बाद अधीक्षण अभियंता राहुल जैन ने अवर अभियंता शंभू प्रसाद बहुगुणा को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक हरपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि 16 अगस्त की शाम उनकी 32 वर्षीय पत्नी सुमन तीन वर्षीय बेटी सृष्टि को लेकर जा रही थीं। स्कूल के पास टूटे तार के करंट से मां और बेटी की मौत हो गई।

ऊर्जा निगम ने जांच और कार्रवाई तेज की

खदरी खड़कमाफ में टूटे बिजली के तार की चपेट में आकर मां और तीन साल की मासूम की मौत के मामले में ऊर्जा निगम ने जांच और कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को निगम निदेशक एमआर आर्य ने घटना की जांच के लिए मुख्य अभियंता महेश जोशी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की है। वहीं, तकनीकी पहलुओं की जांच के लिए इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आसपास की बिजली लाइन और घटनास्थल की स्थिति की जानकारी जुटाई है। जांच रिपोर्ट जल्द निगम मुख्यालय को भेजी जाएगी।

हादसा कैसे हुआ

जानकारी के अनुसार, खदरी खड़कमाफ ग्रामसभा में रविवार शाम बारिश के दौरान सड़क पर टूटकर गिरी एलटी लाइन ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। सड़क पर जलजमाव के बीच दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय महिला और उसकी तीन साल की मासूम बेटी की मौत हो गई। हादसे के दौरान महिला ने अपने 12 वर्षीय बेटे को दूर रहने का इशारा कर उसकी जान बचा ली। मां और बहन को करंट की चपेट में तड़पता देख बेटा घबरा गया और शोर मचाने लगा। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

एम्स में बिलखकर रोते नजर आए पिता

मृतक सुमन और तीन साल की मासूम सृष्टि के शव का सोमवार को एम्स मोर्चरी में पोस्टमार्टम किया गया। पत्नी व बेटी को अचानक एक साथ खोने के गम में हरपाल सिंह बिलख कर रोते हुए दिखे। परिजन व ग्रामीण उन्हें इस दुख की घड़ी में सहारा देकर संभालते हुए भी नजर आए। हरपाल की स्थिति को देख ग्रामीणों की आंखे भी नम होती नजर आई। वहीं, ऊर्जा निगम ने अब आश्रितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर रहा है, जिसमें फौरी तौर पर तीन लाख रूपये और बाद में पांच लाख रूपये की धनराशि दी जाएगी।

हल्द्वानी में करंट से पिता और पुत्री की मौत

हल्द्वानी के वनभूलपुरा में सोमवार देर रात करंट से पिता-पुत्री की मौत हो गई। एसी का आउटर ठीक करते वक्त यह हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक वनभूलपुरा के वार्ड 6, लाल मस्जिद निवासी 44 वर्षीय नदीम कार के गैराज में काम करते थे। सोमवार रात 8:30 बजे के आसपास वह एसी की तकनीकी दिक्कत ठीक करने के लिए छत पर गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, घर के पास में लगे बिजली के खंभे में करंट दौड़ रहा था। नदीम उसकी चपेट में आ गए। उनके चीखने पर नीचे से 12 वर्षीय बेटी अलिज्बा दौड़ती हुई छत पर आई। जैसे ही उसने पिता को बचाने के लिए हाथ रखा वह भी करंट की चपेट में आ गई।

उधर, उप खंड अधिकारी मनीष जोशी का कहना है कि एसी का आउटडोर पैनल में आई खराबी से करंट लगने की जानकारी मिली है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़करंट ने उजाड़े दो परिवार: ऋषिकेश में मां-बेटी, हल्द्वानी में पिता-पुत्री की मौत