भीषण गर्मी के बीच उत्तराखंड में 5 दिन बारिश का अलर्ट; आज इन इलाकों में बदल रहा मौसम

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Uttarakhand Rain Alert: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम विभाग ने गुड न्यूज दी है कि अगले कुछ दिन उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। आज भी कई जगह बारिश की संभावना है।

Uttarakhand Latest Mausam samachar

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ मैदानी जिलों में प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया, वहीं पहाड़ों पर बादलों की आवाजाही, बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने इस बीच गुड न्यूज भी दी है। बताया कि 28 मई से देशभर में मौसम बदलने वाला है। आने वाले तीन से पांच दिनों में उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है। आज पहाड़ों में बारिश का अलर्ट है।

मैदानों में लू का सितम, दोपहर में सन्नाटा

प्रदेश के मैदानी इलाकों में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का दौर शुरू हो गया था। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। हालांकि, दोपहर बाद हवाओं में थोड़ी नरमी आने से देहरादून का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 38.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, हरिद्वार और रुड़की में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोग दिनभर उमस और तपिश से परेशान रहे।

पहाड़ों में बरसे बदरा

मैदानों से बिल्कुल उलट, पर्वतीय क्षेत्रों में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह खिली धूप के बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए। चमोली और बद्रीनाथ में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, उच्च हिमालयी क्षेत्रों, मुनस्यारी और बागेश्वर में अच्छी बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिथौरागढ़ में 17.4, डीडीहाट में आठ, बेरीनाग में दो, गरूड़ में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। नई टिहरी में सामान्य से एक डिग्री कम तापमान 27.5 डिग्री रहा।

अगले तीन दिनों में मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले तीन से पांच दिनों के भीतर तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आने की उम्मीद है। इससे मैदानों में भी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

पूरे देश में भीषण तपिश

पूरा देश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। हालांकि 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इससे मैदानी इलाकों में भी बारिश होगी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।