उत्तरकाशी में मॉब लिंचिंग: गांववालों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, दो बच्चों की मां को भगाने का आरोप

लाइव हिन्दुस्तान, उत्तरकाशी
share

उत्तरकाशी में मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। युवक पर दो बच्चों की मां को शादी के लिए भगाने का आरोप है। गांववालों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Mob Lynching in Uttarkashi
उत्तरकाशी में मॉब लिंचिंग

उत्तरकाशी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मृतक का नाम रोशन था और वह पेशे से मोटर मैकेनिक था। वह बीते दिनों गांव की एक विवाहित महिला को शादी के लिए भगाकर ले गया था। इससे गांववालों में आक्रोश था।

कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि चिन्यालीसौड़ बधाण निवासी रोशन लाल (34) पुत्र स्व. नैननाल गांव के कुछ लोगों के साथ शनिवार शाम को कुटेटी बैरियर की ओर घूमने गया था। इस दौरान उसके साथ मौजूद लोगों ने उससे मारपीट की। उन्होंने जख्मी रोशन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और फरार हो गए।

उपचार के दौरान दम तोड़ा, इन लोगों पर मुकदमा

उपचार के दौरान रोशन की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई संजय लाल ने थाना कोतवाली में आरोपी रामलाल, लखमा देवी, अर्जुन, विकास, मनोज, केशव और विरेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। धरासू पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अर्जुन, विकास, विरेन्द्र और केशव को गिरफ्तार कर लिया है। रोशन की चिन्यालीसौड़ में मोटर मैकेनिक की दुकान थी।

दो बच्चों की मां को भगा ले गया था अविवाहित रोशन

मृतक के बड़े भाई संजय लाल ने बताया कि रोशन अविवाहित था। बीते 29 सितम्बर को रोशन गांव की एक महिला को भगाकर शादी के लिए ले गया था। उक्त महिला दो बच्चों की मां है। पुलिस ने रोशन और महिला को स्यांसू बैरियर के पास पकड़ लिया। बताया कि गत एक अक्टूबर को एक आरोपी ने उन्हें फोन किया कि वह रोशन को कोर्ट भेज दें ताकि उक्त महिला का पति से तलाक कराया जा सके।

बहन ने पढ़ाई के लिए डांटा तो फ्लाईओवर से कूदी किशोरी

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में बड़ी बहन ने पढ़ाई के लिए डांटा तो किशोरी ने हिल बाईपास फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। अस्पताल में किशोरी की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है।

खड़खड़ी चौकी इंचार्ज नवीन नेगी ने बताया कि प्रमोद निवासी दुर्गा घाट की 17 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा थी। शनिवार रात को बड़ी बहन ने पढ़ाई को लेकर उसे डांट दिया। इसके बाद किशोरी नाराज होकर हिल बाईपास फ्लाईओवर पर पहुंच गई और छलांग लगा दी। फ्लाईओवर से नीचे गिरने पर किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज के अनुसार, घर में किशोरी की मां और चार बहनें हैं। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़मॉब लिंचिंग: युवक को पीट-पीटकर मार डाला, दो बच्चों की मां को भगाने का आरोप