उत्तराखंड में MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा, धामी कैबिनेट ने 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे एमबीबीएस इंटर्न्स का मासिक स्टाइपेंड बढ़ाकर 25 हजार रुपए किया जाएगा। राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता उत्तराखंड के 243 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

उत्तराखंड सरकार ने 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी।
उत्तराखंड सरकार ने 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी।

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट ने युवाओं, खिलाड़ियों, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़े 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसमें एमबीबीएस इंटर्न के स्टाइपेंड में वृद्धि, पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी के साथ ही हरिद्वार में ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना शामिल है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में बैठक हुई। बैठक के बाद सचिवालय मीडिया सेंटर में महानिदेशक-सूचना बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे एमबीबीएस इंटर्न्स का मासिक स्टाइपेंड 17 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का प्रस्ताव मंजूर कर दिया गया है।

खेल नीति के तहत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पदक विजेताओं के आउट ऑफ टर्न समायोजन के लिए छह विभागों में कुल 243 पद सृजित करने को भी हरी झंडी दी गई। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक व्यायाम के 33 पदों को सृजित कर खेल विभाग को सौंपने का निर्णय लिया गया है। इन पदों को डाउन ग्रेड सृजित किया गया है। बाट माप विभाग में सीधी भर्ती नियमावली संशोधन प्रस्ताव को कैबिनेट ने दोबारा मांगा लिया है।

हरिद्वार में ईएसआईसी अस्पताल को मंजूरी

हरिद्वार में ईएसआईसी अस्पताल के निर्माण के लिए 15 एकड़ भूमि हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी दी है। यह अस्पताल मेडिकल कॉलेज की जमीन पर बनाया जाएगा।

पदक विजेताओं को जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी

राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता उत्तराखंड के 243 खिलाड़ियों को जल्द सरकारी नौकरी मिलेगी। कैबिनेट फैसले का विधिवत पत्र जारी होते ही भर्ती की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। खिलाड़ियों की नियुक्ति खेल, युवा कल्याण, शिक्षा, पुलिस, वन विभाग और परिवहन विभाग में की जाएगी। शिक्षा विभाग में खिलाड़ियों को अपर सहायक अध्यापक (व्यायाम) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

गढ़वाल सभा भवन के लिए भूमि आवंटित

मसूरी के लिए निर्माणाधीन रोपवे की वजह से गढ़वाल सभा के अधूरे बने भवन को अब गढ़वाल मंडल विकास निगम की प्रस्तावित पार्किंग की 972 वर्ग मीटर भूमि पर बनाया जाएगा। कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है।

इन प्रस्तावों को भी मंजूरी

● जेल विभाग के ढांचे में अपर महानिरीक्षक कारागार के एक नए पद को स्वीकृति

● हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में मुकदमों की पैरवी के लिए शासकीय अधिवक्ताओं की फीस दरों में वृद्धि

● उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट अगले विधानसभा सत्र के पटल पर रखी जाएगी।

● 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड में MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा, कैबिनेट में 10 अहम प्रस्ताव मंजूर