एक दूसरे के प्यार में दीवानी एक बच्चे की मां और किशोरी, फैमिली ड्रामे के बीच एक साल से प्रेम संबंध
पिथौरागढ़ में अजब-गजब प्रेम कहानी का मामला सामने आया है। यहां शादीशुदा महिला और किशोरी एक साल से प्रेम संबंध हैं। दोनों एक-दूसरे के प्यार में इतने पागल हैं कि परिवार को छोड़ना चाहते हैं।

एक शादीशुदा महिला और किशोरी का रिश्ता दो परिवारों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। महिला एक बच्चे की मां है और उसका पति बाहर नौकरी करता है। इस बीच उसे गांव की ही एक किशोरी से प्यार हो गया। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ गया कि वे साथ जीने-मरने की कसम खा चुके हैं। दोनों अपने परिवार को छोड़ने की जिद कर रहे हैं। परिजनों ने रोकने की कोशिश की तो मामला इतना बढ़ गया कि किशोरी ने जान देने की कोशिश तक कर डाली। इसके बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।
मामला उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ है। यहां प्रेम-प्रसंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 28 वर्षीय शादीशुदा महिला और एक 17 वर्षीय एक किशोरी के बीच प्रेम-प्रसंग इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ गई हैं। परिजनों के इनकार करने पर किशोरी खाई कूदकर जान देने की कोशिश तक कर चुकी है। पुलिस ने किशोरी की काउंसलिंग कराकर उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा है। महिला को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एक साल से प्रेम संबंध
जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ शहर के समीप एक गांव में इस किशोरी की रिश्तेदारी है। उनके रिश्तेदार के पड़ोस में एक विवाहित महिला रहती है, जिसका एक बच्चा है और पति दूसरे शहर में नौकरी करता है। किशोरी अक्सर अपने रिश्तेदार के घर आती रहती थी। इसी दौरान पड़ोसी महिला और किशोरी के बीच संपर्क हुआ। दोनों के बीच नजदीकियां ऐसे बढ़ीं कीं पिछले करीब एक साल से उनके बीच प्रेम संबंध हो गए।
किशोरी के कदम से घबराए परिजन
पुलिस के अनुसार, किशोरी और महिला के बीच समलैंगिग संबंध की बात भी सामने आई है। दोनों के रिश्ते को परिजनों ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया और बंदिशें लगा दीं। परिवार के इस फैसले से किशोरी इस कदर आहत हुई कि उसने चार दिन पहले खाई में कूदकर जान देने की भी कोशिश की। हालांकि, उसे बचा लिया गया। किशोरी के इस कदम से दोनों परिवार घबराए हुए हैं।
रातभर चला ड्रामा
बुधवार की रात दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने दोनों को कानूनी सीमाओं, उम्र के फासले और सामाजिक दुश्वारियों का हवाला देकर समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन किशोरी और महिला जिद पर अड़े रहे।
किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजा
झूलाघाट थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि किशोरी की काउंसलिंग कराई है। सुरक्षा के लिए लिहाज से किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। वहीं, महिला को सख्त हिदायत और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के साथ परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
रिपोर्ट- संतोष आर्यन
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


