पहले दो बच्चों के बाप ने प्रेम जाल में फंसाया, रेप केस में पीड़िता को ही धमकाने लगी महिला दरोगा

Jan 14, 2026 10:54 am ISTGaurav Kala लालकुआं
share Share
Follow Us on

नैनीताल जिले के लालकुआं में रेप पीड़िता को धमकाने के आरोप में महिला दरोगा सस्पेंड हुई है। मामला यूं है कि दो बच्चों के बाप ने लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और अपनी जानकारी छिपाकर संबंध बनाए थे।

पहले दो बच्चों के बाप ने प्रेम जाल में फंसाया, रेप केस में पीड़िता को ही धमकाने लगी महिला दरोगा

नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म के एक मामले की जांच कर रही महिला दरोगा पर ही पीड़िता को धमकाने और आरोपी को लाभ पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की विभागीय जांच में लापरवाही और एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप सही पाए जाने के बाद एसएसपी ने संबंधित महिला दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि वर्ष 2025 में एक महिला ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि भगवत सरन नाम के व्यक्ति ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और लिव-इन रिलेशनशिप के दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पीड़िता के शादी की बात करने पर आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।

मामला क्या है

पीड़िता की शिकायत पर लालकुआं कोतवाली में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना एसआई अंजू यादव को सौंपी गई थी। हालांकि, विवेचना के दौरान पीड़िता ने आरोप लगाए कि जांच अधिकारी की ओर से निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही है और उल्टा उस पर ही दबाव बनाया जा रहा है।

पीड़िता को धमकाने के आरोप सही पाए गए

पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग की ओर से आंतरिक जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया विवेचना में गंभीर लापरवाही सामने आई। एसएसपी के अनुसार, जांच में पाया गया कि मामले की जांच सरसरी तौर पर की गई और आरोपी को अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं, पीड़िता को ही धमकाने के आरोप भी सही पाए गए।

इन तथ्यों के सामने आने के बाद एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने महिला दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए जल्द ही नए जांच अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। इस कार्रवाई के बाद मामला पुलिस महकमे और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;