हिंदू लड़की के साथ शादीशुदा नदीम ने नवीन बनकर मंदिर में की शादी, उत्तराखंड में 2 लड़कियों समेत दूल्हे पर केस

हिन्दुस्तान, देहरादून, हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि हिन्दू रक्षा दल के प्रदेश प्रभारी भंवर सिंह पुंडीर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। उनका आरोप है कि नदीम ने खुद को नवीन दर्शाते हुए फर्जी दस्तावेज बनाए।

Shadi-Vivah Muhurat: How many auspicious dates for marriage this year from January to December 2025

उत्तराखंड के देहरादून में एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादीशुदा नदीम ने नवीन बनकर एक हिंदू लड़की से मंदिर में शादी कर डाली। नदीम पहले से ही शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो लड़कियों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नदीम नाम के युवक ने फर्जीवाड़े से खुद को नवीन बताकर एक युवती से मंदिर में शादी कर ली। मामले का खुलासा हुआ तो विवाद की स्थिति बन गई। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक और शादी में गवाह बनी दो युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि हिन्दू रक्षा दल के प्रदेश प्रभारी भंवर सिंह पुंडीर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। उनका आरोप है कि नदीम ने खुद को नवीन दर्शाते हुए फर्जी दस्तावेज बनाए। इसके जरिए उसने चंद्रबनी गौतमकुंड मंदिर एक युवती से शादी की। श्री गंगा उद्धार सेवा समिति से विवाह का प्रमाण पत्र दिया गया।

जिसमें सुलक्षण और रीतिका नाम की युवती गवाह बनी। आरोप है कि रीतिका ने पहचान छिपाकर की गई इस शादी में गवाह बनने के लिए दस हजार रुपये लिए। आरोप है कि नदीम पहले से विवाहित है और उसके चार बच्चे हैं। मामले को लेकर हिन्दू रक्षा दल ने आक्रोश जताया। विवाद की स्थिति बनते देख पटेलनगर कोतवाली में आरोपी नवीन उर्फ नदीम, सुलक्षणा और रीतिका के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हिंदू लड़की के साथ नदीम ने नवीन बनकर की शादी, 2 लड़कियों समेत दूल्हे पर केस