Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Man from UP Brutally Beaten to Death Semi-Naked Body Found in Uttarakhand
उत्तराखंड में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, अर्धनग्न करके सड़क पर फेंकी लाश

उत्तराखंड में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, अर्धनग्न करके सड़क पर फेंकी लाश

संक्षेप:

उत्तराखंड के रुद्रपुर में यूपी के एक युवक को चोरी के शक में तीन लोगों ने बेरहमी से पीटकर मार डाला। मारकर अर्धनग्न करके सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है।

Jan 14, 2026 09:49 am ISTGaurav Kala रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उत्तर प्रदेश के एक युवक की सड़क किनारे मिली अर्धनग्न लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि चोरी के शक में युवक को बांस के डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने शव को सड़क किनारे अर्धनग्न अवस्था में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे भी बरामद कर लिए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उधमसिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह डायल 112 पर सूचना मिली थी कि हनुमान मंदिर ढाल के पास एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा है। सूचना पर ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दीपक इंडस्ट्रीज के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला।

ये भी पढ़ें:दोस्त की हरकत से बौखलाई छात्रा ने कराया झूठा रेप केस, कोर्ट में सच कबूला
ये भी पढ़ें:अंकिता केस के सबूत उर्मिला सनावर ने अब तक पुलिस को नहीं सौंपे, सामने आई वजह

मृतक की पहचान मूल ग्राम मर्थुवा सरैय्या, थाना महाराजगंज उत्तर प्रदेश हाल निवासी आजादनगर वार्ड तीन, रुद्रपुर निवासी 42 वर्षीय पप्पू वर्मा पुत्र फतेह बहादुर वर्मा के रूप में हुई। शरीर पर आंख, बाएं कंधे और दाहिने हाथ पर चोट व रगड़ के निशान पाए गए थे। मृतक के दामाद पवन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

सीसीटीवी ने खोले हत्याकांड के राज

मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें तीन युवक दिखाई दिए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रविवार रात पप्पू एक गोदाम में घुस गया था, जहां फोम की मैट रखी थी। चोरी के शक में उन्होंने बांस के डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी योगेश पाण्डे पुत्र विनय कुमार पाण्डे, सुजीत सरोज पुत्र कमलेश और अबू तालीब पुत्र मोहम्मद वकील तीनों निवासी हनुमान ढाल शिमला बहादुर रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।