हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' पर खरगे को इंसाफ दिलाने निकले राहुल गांधी, अब सपा का भी बयान आया

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण को लेकर बवाल एक बार फिर चरम पर है। राहुल गांधी के आरोपों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा मामले से किनारा कर चुकी है। अब सपा का बयान आया है।

Haldwani Purification Row
हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण प्रकरण पर समाजवादी पार्टी का बयान आया है।

Haldwani Purification Row: उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामलीला मैदान के 8 अगस्त को हुए कथित शुद्धिकरण पर बवाल एक बार फिर बढ़ गया है। आज राहुल गांधी ने मामले में प्रेस कांफ्रेंस की और भाजपा-आरएसएस पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने मामले में पीएम नरेंद्र मोदी प्रकरण पर एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है। इस प्रकरण पर अब समाजवादी पार्टी का बयान आया है। उत्तराखंड में सपा के अध्यक्ष शुभम गिरी ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस तरह की मानसिकता नहीं होनी चाहिए। भाजपा में भी कई दलित नेता हैं।

इससे पहले मामले में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खजान दास भी बयान दे चुके हैं। राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा का इस प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है। यह भी बोले कि कांग्रेस दुष्प्रचार फैला रही है। मैदान का शुद्धिकरण इसलिए नहीं किया गया कि खरगे दलित हैं। रामलीला मैदान में आपत्तिजनक नारे लगाए गए थे।

सपा का बयान

हल्द्वानी के रामलीला मैदान के शुद्धिकरण को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संत महंत शुभम गिरी ने कहा, "भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इसका लोकतंत्र सबसे महान है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कुछ समय पहले हल्द्वानी आए थे और उन्होंने एक बड़ी रैली की थी, जिसके बाद उस जगह का ‘शुद्धिकरण’ किया गया। ऐसी मानसिकता नहीं होनी चाहिए। भाजपा में भी कई दलित नेता हैं। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण भी दलित समुदाय से थे। यह मानसिकता गलत है...।"

राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाए

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हल्द्वानी में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सभा स्थल के 'शुद्धिकरण' को लेकर भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देना चाहिए। राहुल ने संवाददाताओं से कहा कि यह घटना एक अपराध है तथा कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि 'शुद्धिकरण' में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में दलित मुद्दे पर आयोजित इस संवाददाता सम्मेलन के दौरान स्क्रीन पर 'मनुस्मृति' की तस्वीर लगाई गई थी।

शुद्धिकरण की घटना को 20 दिन हो गए, कोई कार्रवाई नहीं हुईः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ''खरगे के सभास्थल के शुद्धिकरण को 20 दिन हो गए हैं और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हमारी मांग है कि उत्तराखंड में शुद्धिकरण करने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।'' उनका कहना था कि यह शुद्धिकरण की घटना छुआछूत का मामला भी है। उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी आदेश दें कि शुद्धिकरण करने वाले लोगों के खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए।''

धामी बोले- उत्तराखंड के लोग नहीं जानते खरगे की जाति क्या है?

इस प्रकरण पर खुद उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग यह तक नहीं जानते कि खरगे जी की जाति क्या है? भाजपा के किसी नेता या कार्यकर्ता ने रामलीला मैदान का शुद्धिकरण नहीं किया...। कांग्रेस की उस रैली में एक विशेष समुदाय द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए गए थे। उस मैदान में रामलीला का मंचन होता है... धार्मिक उन्माद की कोशिश की गई।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़'शुद्धिकरण' पर खरगे को इंसाफ दिलाने निकले राहुल गांधी, अब सपा का भी बयान आया