खरगे का कांग्रेसियों को मंत्र- भाजपा का डटकर मुकाबला करें, 2027 के लिए दिया जीत का रोडमैप

लाइव हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं संग बैठक में कहा कि भाजपाइयों से डरने की नहीं डटकर मुकाबले की जरूरत है। उन्होंने चुनाव के मुद्दों से लेकर पार्टी टिकट पर भी स्थिति स्पष्ट की।

Mallikarjun Kharge uttarakhand visit
मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड में कांग्रेस नेताओं की बैठक ली

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को धार देने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और अग्निवीर योजना समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोगों की समस्याएं सुनें और उन्हें पार्टी के आंदोलनों और अभियानों से जोड़ें। उन्होंने अगले छह माह में विधानसभा स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया। साथ ही जोर दिया कि भाजपाइयों से डरने की जरूरत नहीं है, उनका डटकर मुकाबला करें।

रविवार को रुद्रपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक हुई। रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, संगठन की जमीनी स्थिति और चुनावी रणनीति पर करीब चार घंटे तक मंथन हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियां अब खुलकर सामने आ गई हैं। जनता मोदी-शाह की मंशा को समझ चुकी है। इन लोगों ने देश के संविधान के साथ धोखा किया है। इसलिए अब लोग वापस कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

विधानसभा चुनाव के लए स्पष्ट दिशा-निर्देश

उन्होंने पार्टी नेताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। रुद्रपुर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश साफ रहा कि चुनावी जीत के लिए पार्टी को बूथ स्तर से तैयारी मजबूत करते हुए लगातार जनता के बीच सक्रिय रहना होगा।

टिकट वितरण की चुनौतियों पर भी चर्चा

बैठक में टिकट वितरण को लेकर संभावित चुनौतियों को लेकर भी चर्चा हुई। खरगे ने कहा कि आपसी गुटबाजी और कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी जैसी कोई बात सामने नहीं आनी चाहिए। सबको एकजुटता के साथ आगे चुनाव में उतरना है। खरगे ने प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों और जिलाध्यक्षों से संगठन का फीडबैक लिया और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। प्रदेश कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों, विधायकों, जिलाध्यक्षों की जिम्मेदारियों पर भी मंथन किया गया।

डरकर नहीं, डटकर मुकाबला करें भाजपाइयों का : खरगे

बैठक में खरगे ने कहा कि भाजपाइयों से डरने की नहीं डटकर मुकाबला करने की जरूरत है। अगर हमने ऐसा नहीं किया तो आने वाली पीढ़ियां हमसे पूछेंगी, जब संविधान को ध्वस्त किया जा रहा था, तब हम क्या कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब माहौल बदल गया है। लोग मोदी-शाह की जोड़ी की हकीकत जान गए हैं। लोग इनकी बातों में गुमराह हो गए थे। अब वापस कांग्रेस के साथ लौटना चाहते हैं। 2027 का चुनाव मजबूती के साथ लड़ें, केंद्रीय नेतृत्व हर तरह से पूरी मदद करेगा।

अध्यक्ष की नसीहत, गुटबाजी से दूर रहें सभी

खरगे ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनावी सफलता के लिए गुटबाजी छोड़कर एकजुट काम करना होगा। टिकट वितरण को लेकर संभावित चुनौतियों पर चर्चा की। गुटबाजी से दूर रहने, कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने को कहा। बोले, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका जरूरी है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़खरगे का कांग्रेसियों को मंत्र- भाजपा का डटकर मुकाबला करें, दिया जीत का रोडमैप