
'महामंडलेश्वर' पूजा शकुन पांडेय का उत्तराखंड कनेक्शन क्या है? क्राइम से भरी पूरी कुंडली
Mahamandaleshwar pooja shakun pandey: अलीगढ़ के व्यापारी अभिषेक गुप्ता के मर्डर में गिरफ्तार ‘महामंडलेश्वर’ पूजा शकुन पांडेय का उत्तराखंड कनेक्शन सामने आया है। वह हरिद्वार धर्म संसद में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
Mahamandaleshwar Pooja Shakun Pandey: अलीगढ़ के व्यापारी अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में अखिल भारत हिंदू महासभा की सदस्य और ‘महामंडलेश्वर’ पूजा शकुन पांडेय को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह करीब दो हफ्तों से फरार चल रही थीं। राजस्थान के भरतपुर से शुक्रवार शाम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। उनके सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूजा शकुन का अब उत्तराखंड कनेक्शन सामने आया है।

उत्तराखंड कनेक्शन
पूजा शकुन पांडेय पहले निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर थीं और इस पद को पाने के बाद उनका नाम अन्नपूर्णा भारती रखा गया था। वह हरिद्वार धर्म संसद में भी भाग ले चुकी हैं और 2016 के आसपास उन्होंने अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की थी। उनके बयानों और धार्मिक गतिविधियों के कारण वे कई बार चर्चा में रहीं। साल 2021 में उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि मिली थी।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने निकाला
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने स्पष्ट किया है कि पूजा शकुन पांडेय ने परिषद से सभी बातें छुपाईं और उनकी गतिविधियां अखाड़े की प्रतिष्ठा के खिलाफ थीं। इसलिए उन्हें तुरंत निष्कासित कर दिया गया है। महंत रवींद्र पुरी ने यह भी कहा कि इस मामले में परिषद जल्द ही बड़ा फैसला लेगी।
हरिद्वार धर्म संसद में भी हिस्सा लिया
पूजा शकुन पांडेय निरंजनी अखाड़े से महामंडलेश्वर की उपाधि पाने वाली एक धार्मिक प्रतिष्ठित शख्सियत थीं, जिन्होंने हरिद्वार धर्म संसद में भी हिस्सा लिया था। वे 2016 के आसपास अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़ीं और अपनी सक्रियता के कारण सुर्खियों में आईं। 2021 में उन्हें महामंडलेश्वर का सम्मान मिला था। अभिषेक गुप्ता हत्याकांड के बाद कुछ रिपोर्टों में उनकी हरिद्वार वापसी की बात भी सामने आई थी। महंत रवींद्र पुरी, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, ने मीडिया से कहा कि पूजा शकुन पांडेय ने परिषद को कई महत्वपूर्ण तथ्य छुपाए थे, जिस वजह से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है। परिषद इस मामले को लेकर जल्द ही गंभीर निर्णय लेने वाली है।
क्राइम से भरी कुंडली
पूजा शकुन पांडेय के आपराधिक रिकॉर्ड की बात करें तो उनकी खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकार्ड के अनुसार, उन पर कुल छह आपराधिक मामलों का आरोप है, जो विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। पूजा शकुन पांडेय की पुलिस पांच राज्यों में तलाश कर रही थी, लेकिन अंततः उन्हें राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया गया।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


