उत्तराखंड में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने जान दी, होटल में कमरा बुक किया, फिर दोनों ने जहर खा लिया

हिन्दुस्तान, रुड़की
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड के रुड़की के एक होटल में शादीशुदा युवक और उसकी विवाहित प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों ने एक होटल में कमरा बुक किया था। युवक तीन बच्चों का पिता था। चर्चा है कि दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन व्यतीत करना चाहते थे।  

उत्तराखंड में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने जान दी, होटल में कमरा बुक किया, फिर दोनों ने जहर खा लिया

उत्तराखंड के रुड़की के एक होटल में शादीशुदा युवक और उसकी विवाहित प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। युवक तीन बच्चों का पिता था। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, दिल्ली रोड रेलवे फ्लाईओवर के पास आर्यन होटल में एक युवक और युवती ने गुरुवार शाम कमरा बुक किया था। शुक्रवार दोपहर 12 बजे दोनों को चेकआउट करना था लेकिन वे बाहर नहीं आए। होटल कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी चाबी लेकर कमरा खुलवाया तो दोनों बेड पर मृत मिले। प्रारंभिक जांच में दोनों के जहरीले पदार्थ का सेवन करने की बात सामने आई है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि युवक मंगलौर और युवती लंढौरा की निवासी थी।

कॉल डिटेल से खुलेगा राज

विवाहित प्रेमी युगल के खौफनाक कदम के रहस्य और अन्य जानकारी जानने के लिए पुलिस दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने में जुट गई है। पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि दोनों की आखिरी बार मोबाइल पर कब बात हुई थी और वह गुरुवार को घर से कब निकले थे। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

गंभीरता से जांच कर रही पुलिस

दोनों के इस आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस जांच कर रही है कि दोनों को किसी का डर तो नहीं था जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। इसके लिए पुलिस दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। इसके अलावा जानकारी जुटा रही है कि दोनों की गुरुवार को किस समय और कितनी देर तक मोबाइल पर बात हुई थी। साथ ही पता लगा रही है कि दोनों गुरुवार को कहां मिले थे और इसके बाद सीधे होटल पहुंचे थे या कहीं घूमने के बाद होटल आए थे। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तमाम बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

फारेंसिक टीम ने कमरे की जांच की

प्रेमी युगल के जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने के मामले की सूचना मिलते ही फारेंसिक टीम भी होटल पहुंची और कमरे की तलाशी ली। साथ ही कमरे के अंदर से साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा टीम ने फिंगर प्रिंट भी लिए हैं। वहीं, पुलिस मामले में युवती के परिजनों से जानकारी ले रही है। ताकि सच्चाई का पता चल सके की कि वह घर से गुरुवार को उन्हें बताकर घर से बाहर निकली थी या बिना बताए। वहीं, पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।

एक-दूसरे संग बिताना चाहते थे जीवन

प्रेमी युगल के आत्महत्या करने के मामले में चर्चा है कि दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन व्यतीत करना चाहते थे। चर्चा है कि पारिवारिक असहमति के चलते दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया है।

तीन बच्चों का पिता था युवक

होटल में पहुंचे युवक के पिता से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उसकी दो बेटी और एक बेटा है। जबकि वह पेंटर का काम करता था। उन्हें जानकारी नहीं थी कि उसका किसी लड़की से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। बताया कि सागर की शादी लक्सर क्षेत्र से हुई थी।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।