आज लास्ट डेट, उत्तराखंड में नहीं लिया राशन तो हो जाएगा लैप्स; एक और बड़ा अपडेट
दिसंबर महीने का राशन कोटा लेने का आज आखिरी दिन है। आज राशन नहीं लिया तो यह लैप्स हो जाएगा। पहाड़ के दूरस्थ इलाकों में कई लोगों ने अभी तक दिसंबर का राशन नहीं लिया है। वहीं, उन्हें जनवरी महीने का राशन भी हर हाल में 28 फरवरी तक उठाना पड़ेगा।

दिसंबर महीने का राशन कोटा लेने का आज आखिरी दिन है। आज राशन नहीं लिया तो यह लैप्स हो जाएगा। पहाड़ के दूरस्थ इलाकों में कई लोगों ने अभी तक दिसंबर का राशन नहीं लिया है। वहीं, उन्हें जनवरी महीने का राशन भी हर हाल में 28 फरवरी तक उठाना होगा।आइए जानते हैं राशन ग्राहकों को लेकर दो बड़े अपडेट क्या हैं।
चावल सप्लाई अटकने से आवंटन हुआ था प्रभावित
नवंबर में चावल सप्लाई अटकने से राशन का आंवटन प्रभावित हुआ था। जनवरी में चावल मिलने के बाद आवंटन शुरू हुआ, लेकिन व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पाई है। राशन विक्रेताओं को एक साथ दो महीने का कोटा उठाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। ऐसे में राज्य के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने राशन वितरण के लिए सिर्फ पांच दिन की ही मोहलत दी है।
क्या बोले खाद्य विभाग के अपर आयुक्त
इस मामले पर खाद्य विभाग के अपर आयुक्त पीएस पांगती का दावा है कि दिसंबर महीने का खाद्यान्न 90 फीसदी कार्डधारक ले चुके हैं। कुछ स्थानों पर उपभोक्ताओं के स्तर से दुकानों से नहीं लिया गया है। राशन डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी के मुताबिक दो महीने का कोटा एक साथ आने से यह दिक्कत हुई। उनका कहना है कि जब दिसंबर-जनवरी का कोटा एक साथ मिला है तो आवंटन भी 28 फरवरी तक होना चाहिए।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


