हाईवे में जमीन गई, मुआवजा भी हड़प लिया; न्याय के लिए भटक रहा सेना का जवान

Mar 02, 2026 10:16 am ISTGaurav Kala देहरादून
share Share
Follow Us on

सेना के एक जवान ने देहरादून में जमीन ली थी। उसकी जमीन हाईवे के लिए अधिग्रहित हो गई। हैरानी की बात यह है कि मुआवजा किसी और को दे दिया गया। उसने पुलिस में शिकायत की है।

हाईवे में जमीन गई, मुआवजा भी हड़प लिया; न्याय के लिए भटक रहा सेना का जवान

देहरादून में फौजी की खरीदी गई जमीन का हाईवे में अधिग्रहण हुआ तो मुआवजा किसी और ने हड़प लिया। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल और वर्तमान में पठानकोट (पंजाब) में तैनात जवान नितेश कोटनाला ने एसएसपी देहरादून को तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया कि उसकी खरीदी जमीन का मुआवजा भी किसी और हड़प लिया।

नितेश ने बताया कि पांच जून 2017 को उन्होंने शिमला बाईपास रोड स्थित रतनपुर के रहने वाले मनमोहन जुयाल से शीशमबाड़ा में 125.46 वर्गमीटर जमीन खरीदी थी। बाद में पता चला कि जमीन का राष्ट्रीय राजमार्ग-72 के लिए सरकार ने अधिग्रहण कर लिया है। तब नितेश ने क्षेत्रीय लेखपाल से संपर्क किया।

जांच में सामने आया जमीन का फर्जीवाड़ा

वहां पता चला कि जो जमीन उन्हें दिखाई गई थी वह राजस्व रिकॉर्ड में उनके नाम पर नहीं है। जमीन का मुआवजा भी मुकेश नामक किसी अन्य व्यक्ति ने प्राप्त कर लिया है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मनमोहन जुयाल निवासी रतनपुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भ्रामक वीडियो बनाने पर हवालात में कटी रात

एक अन्य मामले में देहरादून पुलिस ने भ्रामक वीडियो बनाने को रातभर हवालात में रखा। बल्लीवाला चौक पर पुलिस चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और दस्तावेजों के पकड़े गए दो युवकों को पुलिस पर दबाव बनाना भारी पड़ गया। चालान की कार्रवाई से बचने के लिए दोनों युवक पुलिस का भ्रामक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई में व्यवधान डालने पर दोनों को गिरफ्तार कर रातभर हवालात में रखा।

एसओ बसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि शनिवार को बल्लीवाला चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बिना हेलमेट के आ रहे दो युवकों को रोका गया। जब पुलिस नियमानुसार चालान काट रही थी तो युवकों ने झूठी टिप्पणियों के साथ वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

पुलिस के मना करने और विधिक आदेशों की अवहेलना करने पर पुलिस ने धारा 172 बीएनएसएस के तहत दोनों को हिरासत में लेकर उनका वाहन सीज कर दिया। आरोपियों की पहचान फिरोज खान निवासी कोटद्वार, पौड़ी और अशरफ अहमद निवासी चंदौसी मुरादाबाद के रूप में हुई है।

नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से छह लाख ठगे

एक अन्य मामले में देहरादून के एक युवक को विदेश में मर्चेंट नेवी की नौकरी का झांसा देकर छह लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने कथित शिप मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले एक दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि नवादा निवासी विपेंद्र सिंह ने तहरीर दी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।