इस पहाड़ी गांव से शास्त्री जी ने शुरू किया था जंग-ए-आजादी; 74 साल से खीर खिलाने की परंपरा

लाइव हिन्दुस्तान
share

उत्तराखंड के चंपावत में गोशनी गांव का इतिहास लाल बहादुर शास्त्री के आजादी के आंदोलन से जुड़ा है। अंग्रेजों से छिपकर शास्त्री जी ने यहां गुप्त रणनीति बनाई थी। 1952 से हर साल 2 अक्तूबर को यहां खिलाने की परंपरा है।

Lal Bahadur Shastri Jayanti
उत्तराखंड के गोशनी गांव से लाल बहादुर शास्त्री की यादें जुड़ी हैं।

सतीश जोशी ‘सत्तू’, चम्पावत

Lal Bahadur Shastri Jayanti: आंदोलनकारी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर साल 2 अक्तूबर को मनाई जाती है। इसी दिन महात्मा गांधी का भी जन्म हुआ था। इन दोनों महानायकों ने अन्य दिवंगत क्रांतिकारियों की तरह देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि इन दोनों नायकों ने अहिंसा के पथ अपनाया था। शास्त्री जी के आजादी के आंदोलन से जुड़ी अहम यादें उत्तराखंड के चंपावत में पहाड़ी गांव गोशनी से जुड़ी हुई हैं। यहां जागोली नामक धर्मशाला में शास्त्री जी ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन की गुप्त रणनीति बनाई थी। यहां आज भी शास्त्री जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। धर्मशाला में वर्षों पुरानी खीर खिलाने की परंपरा है।

चंपावत जिले के खेतीखान के गोशनी गांव में स्थित जागोली धर्मशाला आज भी जंग-ए-आजादी की दास्तान सुनाती प्रतीत होती है। ऐतिहासिक जागोली धर्मशाला भारत के स्वतंत्रता संग्राम की मूक गवाह रही है। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जंग-ए-आजादी के दौरान यह धर्मशाला भारतीय क्रांतिकारियों और सेनानियों के लिए सुरक्षित और गुप्त ठिकाना हुआ करती थी। शास्त्री ने यहां आजादी के आंदोलन की रणनीति बनाई थी।

1934 में अंग्रेजों से छिपने इसी धर्मशाला में बनाया आशियाना

वर्ष 1934 में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने अंग्रेजों से छिपने के लिए इस धर्मशाला को अपना आशियाना बनाया था। उन्होंने यहां लगभग एक सप्ताह का समय बिता कर आजादी के आंदोलन की गुप्त रणनीतियां तैयार की थीं। शास्त्री के अलावा देश के कई अन्य नामचीन स्वतंत्रता सेनानियों ने भी यहां शरण ली थी। जागोली धर्मशाला में गांधी और शास्त्री की जयंती अलग तरीके से मनाने की परंपरा है। यहां गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रभातफेरी निकालने और खीर का भोग लगाने की परंपरा है।

1952 में पहली बार निकाली गई प्रभातफेरी

26 जनवरी 1952 को संविधान के लागू होने की खुशी में ऐतिहासिक जागोली धर्मशाला में पहली बार प्रभातफेरी निकाली गई थी। नेतृत्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दुर्गादत्त ओली ने किया था। प्रभातफेरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हर्षदेव ओली के पैतृक गोशनी गांव के साथ ही आसपास के अन्य गांवों के युवाओं ने हिस्सा लिया। इतिहासकार देवेंद्र ओली के अनुसार खेतीखान से जागोली धर्मशाला तक पहली बार निकली प्रभातफेरी में युवा सुखदेव ओली, गोपाल दत्त, जोगा राम ओली, बाला दत्त ओली, रूपदेव ओली, दुर्गा दत्त कर्नाटक, गिरधारी लाल वर्मा शामिल रहे।

दो अक्तूबर को खीर खिलाने की परंपरा

चम्पावत। जिले के खेतीखान में स्थित अंग्रेजी माध्यम वाले बर्नाकुलर स्कूल से गोशनी गांव तक 26 जनवरी 1952 को निकाली गई पहली प्रभातफेरी के बाद हर ऐतिहासिक दिवस पर यहां प्रभातफेरी निकालने की परंपरा कायम हो गई, जो आज तक चल रही है। धर्मशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती दो अक्तूबर पर खीर का भोग लगाया जाता है। जागोली मंदिर और धर्मशाला समिति खीर का भंडारा लगाती है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़इस पहाड़ी गांव से शास्त्री जी ने शुरू किया जंग-ए-आजादी; खीर खिलाने की परंपरा