यस समिट के द्वितीय चरण का आयोजन
मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत उत्तराखंड यस समिट का आयोजन किया गया, जिसमें 33 युवा उद्यमियों ने भाग लिया। समिट में उद्यमियों ने अपने अनुभव और उत्पादों की विशेषताएं साझा की। चयनित 5 उद्यमियों को हैदराबाद में होने वाले राष्ट्रीय यस सम्मेलन में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर उद्यमिता से जोड़ने और उनके व्यवसाय को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के कोटद्वार हब कार्यालय में उत्तराखंड यस समिट के द्वतीय चरण का आयोजन किया गया। समिट में शामिल युवा उद्यमियों ने अपने अपने अनुभव, उत्पादों की विशेषताएं तथा उद्यम को बढ़ाने हेतु जरुरतों को ज्यूरी के समक्ष साझा किया। मंगलवार दोपहर बाद ग्राम विकास द्वारा संचालित व सेंटर फॉर यूथ डेवलपमेंट एक्टिविस और यूथ एड फाउंडेशन पुणे के सहयोग से आयोजित राज्य स्तरीय यस समिट में गढ़वाल के 33 युवा उधमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। समिट में हस्तशिल्प, फ़ूड डेरिवेटिव,होमस्टे आदि क्षेत्रों से जुड़े उद्यमी शामिल हुए।

समिट के दौरान हुई प्रस्तुतियां के आधार पर पाँच उद्यमियों का हैदराबाद में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के यस सम्मेलन हैदराबाद के लिए चयन किया गया । प्रबंधक अजीत नैनवाल ने बताया कि राज्य स्तर पर चयनित इन उद्यमियों को फरवरी में हैदराबाद होने वाले राष्ट्रीय यस समिट में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान इनक्यूबेटर सेंटर से जुड़े सफल उद्यमी प्रमोद बंसल एवम अजय बिष्ट ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में तनुज पुंडीर, जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक उपासना, मार्केट एक्सपर्ट रितेश केष्टवाल, मनोज कांडपाल, नंदलाल बडोनी,विवेक जदली और दीपक बनियाल आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




