ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड कोटद्वारपार्टी मुख्यालय पहुंचने पर स्वागत

पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर स्वागत

द्वारीखाल विकासखंड के अंतर्गत चैलूसैंण स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गुणपाल सिंह नेगी का कार्यकर्ताओं द्वारा...

पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,कोटद्वारFri, 30 Jul 2021 02:00 PM
ऐप पर पढ़ें

द्वारीखाल विकासखंड के अंतर्गत चैलूसैंण स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गुणपाल सिंह नेगी का कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

इस मौके पर आयोजित बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष गुणपाल नेगी ने कहा कि न्याय पंचायत एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ता नियुक्ति किए जाएंगे तथा माह अगस्त में बूथ कमेटी का गठन किया जायेगा। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा अभी से चुनाव तैयारियों में आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवार को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिंह रावत, महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष निशा बिष्ट, महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष मनपुरा देवी, यूथ कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष हिमांशु रावत, भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट, संजीव जुयाल, मनमोहन सिंह बिष्ट, राकेश असवाल, धर्मेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें